ताजमहल

2022 ताजमहल  का इतिहास एवं विशेषताए |Taj Mahal history ,essay in Hindi |

ताजमहल के विषय में जानकारी, कब और किसने बनवाया, ताजमहल कैसा दिखता है, taj mahal stories, taj mahal status, taj mahal ki ticket |

हमारे देश में कुछ ऐसी आश्चर्यजनक चीजें हैं | जिनकी कल्पना करना बहुत मुश्किल है, भारत देश जिसके विषय में कहने और सुनने के लिए हजारों बातें हैं उस अतुल्य भारत की कल्पना शब्दों में कभी नहीं की जा सकती है| हमारे देश में अनेकों ऐसे प्राचीन धरोहर हैं जो भारत की सुंदरता में न केवल चार चांद लगा रहे हैं बल्कि समग्र विश्व के लिए कैतूहल का भी एक कारण है |आज हम आपको ऐसी ही एक शानदार धरोहर के बारे में बता रही हैं |

ताजमहल का इतिहास (History of Taj Mahal)

ताजमहल जिसकी दीवानी पूरी दुनिया है इस इमारत में हमारे देश की धड़कन बसती है यह खूबसूरत इमारत भारत के उत्तर प्रदेश राज्य ने आगरा में स्थित है इस सुंदर इमारत का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने करवाया था |

जब हमारे देश में मुगल बादशाहों का राज्य था | इस समय देश साहित्य, कला, विज्ञान, भाषा, ज्योतिष वास्तु कला के क्षेत्र में अत्यधिक प्रगति की | मुगलों ने कला और वास्तुकला के अनुपम रूप प्रस्तुत किया|  वे कला प्रेमी और कला कलर्स संरक्षक थे|  वह अपनी कलाओं के माध्यम से अपनी बौद्धिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण को प्रकट करते थे | ताजमहल इसका जीता जागता उदाहरण है ना केवल ताजमहल बल्कि मुगल कालीन भारत में अनेकों इमारतों, महलों एवं चित्रकला को बनाया गया था |

ताजमहल हस्त मानव शिल्प का एक अद्भुत रूप है| इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था उनकी पत्नी मुमताज महल की मृत्यु के उपरांत स्मृति स्वरूप इस महान कलाकृति निर्माण करवाया गया था जो कि इस बात का प्रतीक है कि  बादशाह को अपनी पत्नी से बहुत लगाव था |

प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए वेबसाइट – Hindigk guru विजिट करें |

ताजमहल कैसा है? (Taj mahal architecture, inside view)

इसका मुख्य आधार एक विशाल बहू कक्षीय संरचना है | जो कि घनाकार आकृति का है एवं मुख्य केंद्र बिंदु वर्गाकार मकबरा है | मकबरे के ऊपर गुंबद है गुंबद इस इमारत का सर्वाधिक सुंदर भाग है | मुख्य मकबरे के चारों ओर चार मीनारें हैं जो कि इस इमारत की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं| इन मीनारों पर कमल के आकृति एवं  किरीट पर कलश  मुख्य गुंबद पर भी हैं| इस इमारत की खास बात यह है कि यह बाहर की ओर थोड़ी सी झुकी हुई है जिससे कि यदि यह कभी गिरती है तो बाहर की ओर ही गिरे एवं अंदर की ओर स्थित मुख्य मीनार को कोई क्षति न पहुंचे |

संपूर्ण इमारत सफेद संगमरमर के पत्थर से बने हैं | ताजमहल की दीवारों पर की गई नक्काशेकारी, जेमिति अलंकरण , अत्यंत ही बारीक , सुंदर है|  वही कहीं-कहीं रत्न भी जड़े हुए हैं | इन दीवारों पर कुरान की आयतें एवं फारसी लिपि सुसज्जित है  | यह कलाकृति इतने महीने व सुन्दर हैं कि शायद आज का मानव विज्ञान भी ऐसी कलाकृति नहीं कर सकता है | चांदनी रात में जब चंद्रमा की शीतल किरणें ताजमहल पर पड़ती है उस समय ताजमहल के अद्भुत रूप को देखा जा सकता है |

ताजमहल की संरचना(Taj Mahal information)

इस महल को 20 हजार मजदूरों ने लगभग 22 सालों में बनाया था | वही इस महल के निर्माण में 28 प्रकार के बहुमूल्य पत्थर एवं श्वेत संगमरमर लगे हुए हैं | भारत में मुगल शासन के अंत के बाद जब हमारा देश  अंग्रेजों का गुलाम था | तब अंग्रेजो ने हमारे देशवासियों पर न केवल अत्याचार किए बल्कि वह हमारे देश के कीमती सामानों को भी अपने देश इंग्लैंड ले गए | आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन अंग्रेजों ने ताजमहल को भी बहुत हानि पहुंचाई एवं ताजमहल से बहुत सारी कीमती पत्थर एवं रत्नों को चुराली है  | ताजमहल को बनाने में 3 अरब  लगे  उस समय के अनुसार , वर्तमान में इसकी कीमत बहुत ही ज्यादा होगी |

ऐसा कहा जाता है कि जब यह इमारत बनकर तैयार हुआ तो स्वयं बादशाह शाहजहां इसकी सुंदरता देखकर आश्चर्यचकित हो गए | इमारत के भव्यता से बहुत अधिक प्रभावित हुए  |
इमारत को बनाने वाले मजदूरों के हाथ काट दिए गए क्योंकि उन्हें डर था कि यदि कभी इन मजदूरों ने ताजमहल से सुंदर इमारत बना दिया तो लोग ताजमहल को भूल जाएंगे हालांकि इस घटना का कोई साथ मौजूद नहीं है |

पर्यटन  (Taj Mahal tour)

इस खूबसूरत धरोहर को सन 1983 ईस्वी में इसकी असली पहचान विश्व स्तर पर मिली| जब इसे विश्व पर्यटन की सूची में शामिल किया गया इतना ही नहीं वह विश्व का सातवां आश्चर्य दीवाना प्रत्येक वर्ष लगभग 50 लाख लोग इस इमारत को देखने के लिए देश विदेश से आते हैं| विदेशी लोग इस इमारत को देखने के लिए अति इच्छुक होते हैं|

यह इमारत न केवल उत्तर प्रदेश का बल्कि संपूर्ण भारत का मुख्य पर्यटन स्थल है| ताजमहल को देखने वालों में बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल है |अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के साथ 24 फरवरी 2020 को ताजमहल का दीदार किया था|  बिलग्रेटस ने भी ताजमहल देखा है  |ताजमहल देखने वाला हर व्यक्ति के साथ एक सेल्फी लेता है|

ताजमहल पीला क्यों पड़ रहा है?

विश्व धरोहर भारत की शान ताजमहल दिन प्रतिदिन पीला होता जा रहा है| इसका मुख्य वजह प्रदूषण है, अत्यधिक प्रदूषण एवं अमली वर्षा की वजह से ताजमहल पीला पड़ रहा है एवं जल प्रदूषण के करण यमुना से लगती हुई ताज की दीवारें भी गंदी हो रही है |

ताजमहल ट्विटर हैंडल ( Taj Mahal officials twitter handle)

सन 2015 में उत्तर प्रदेश के  तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा ताजमहल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की शुरुआत की गई | उस समय ताजमहल विश्व का इकलौता स्मारक बन गया था जिसका अपना खुद का ट्विटर हैंडल था | इसका उद्देश्य ताज को और अधिक लोकप्रिय बनाना था एवं लोगों को इसके बारे में जानकारी देना था |

भारत की इस अनोखी पहल को देखकर विश्व के कई धरोहरों ने अपना खुद का ट्विटर अकाउंट बनाया | ताजमहल को पूरे विश्व में प्यार का प्रतीक कहा जाता है अर्थात the sign of love  |
Tajmahal official website -https://www.tajmahal.gov.in/
Tajmahal official Titter- https://twitter.com/tajmahal

ताजमहल (Facts about Taj Mahal)

1.यमुना तट पर स्थित ताजमहल की प्रतिकृति जल में दिखाई देती है जोकि अत्यंत ही सुंदर लगता है | चंद्रमा के प्रकाश में यह देखते ही बनता है | ताजमहल की सुंदरता का वर्णन शब्दों में करना कठिन है |

2.ताजमहल के मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर वहां लिखा है
आत्मा तू ईश्वर के पास विश्राम कर, ईश्वर के पास शांति के साथ रह, उसकी परम शांति तुझ पर बरसे”|

3.ताजमहल में मुख्य गुंबद के बीच मुमताज का कब्र है मुमताज का नाम अर्जुमन्द बानो बेगम था |  बादशाह ने उनको मुमताज नाम दिया | जिसका अर्थ है महल का सबसे अनमोल रत्न | शाहजहां ने अपने जीवन के 22 साल लगा दिए इस इमारत की खूबसूरत निर्माण में | ताजमहल बनाने के कुछ समय पश्चात ही उनके बेटों ने उन पर हमला किया और उनको नजरबंद कर लिया|  शाहजहां की इच्छा थी कि उन्हें ऐसी जगह कैद किया जाए जहां से वह ताज को देख सके| बाद में उनकी मृत्यु के पश्चात बच्चों द्वारा उन्हें ताजमहल में दफना दिया गया |

4.गुरु रविंद्र नाथ टैगोर ने ताज के विषय में कहां है- “एक आंसू समय के गाल पर सदा सर्वदा के लिए उतार दी है”
जो इस मुगल बादशाह की प्रेम कहानी को समझता हुआ है और युगो – युगो तक यह  लोगों को सुनाता रहेगा |


5.विश्व की यह धरोहर युगो युगो तक प्रेम की अद्भुत कहानी का मिसाल देता रहेगा|  मुख्य गुम्बद  में एक  छेद है जिससे वर्षा का पानी रानी के कब्र पर गिरता है |

6.भारत-पाक युद्ध के समय ताज को सुरक्षित रखने के लिए इसके चारों ओर बांस का घेरा बनाकर हरी चादर से ढक दिया गया था जिससे की दुश्मन को इसका पता ना चले और उसे क्षति न पहुंचे |

7.ताजमहल का रंग दिन के अलग-अलग समय में बदलता रहता है सुबह में यह गुलाबी साम में दूधिया सफेद और चांदनी रात में सुनहरा दिखाई देता है |

FAQs

Q1. ताजमहल कहा है?
A.   आगरा (उत्तर प्रदेश) |

Q2. ताजमहल किस राज्य में है?
A. उत्तर प्रदेश (भारत) |

Q3. ताजमहल किस रंग का है?
A.   सफेद (White) |

Q4. ताजमहल कब बना था?
A. 1632 ई. मे |

Q5.ताजमहल किसने बनवाया था?
A. मुगल सम्राट शाहजहां |

Q6. ताजमहल को बनाने में कितने मजदूर लगे?
A.   बीस हज़ार मज़दूर |

Q7. ताजमहल को बनाने में कितने वर्ष लगे?
A.    22 वर्ष    |

Q8. प्रत्येक वर्ष ताजमहल देखने कितने टूरिस्ट आते हैं?
A. 65 लाख |

Q9. ताजमहल में कुल कितने कमरे हैं?
A.   22 कमरे |

Q10. ताज महल की कीमत कितनी है?
A. 827 मिलियन लगभग |

Q11. क्या शिव मंदिर को तोड़कर बनाया गया था ताजमहल?
A. यह एक विवादास्पद कथन है फिलहाल इसका कोई सबूत नहीं है |

Read More

विंध्याचल मंदिर की संपूर्ण जानकारी, इतिहास | Vindhyachal mandir|
एलोन मस्क का जीवनी | Biography of Elon Mask

4 thoughts on “2022 ताजमहल  का इतिहास एवं विशेषताए |Taj Mahal history ,essay in Hindi |”

  1. Pingback: History Questions | इतिहास से महत्वपूर्ण प्रश्न | Part -2 : HINDIGK Guru

  2. Pingback: लाल किला पर निबंध , इतिहास, महत्व |Amazing Facts About Red Fort 2022 - Bharat Darshika

  3. Pingback: कुतुब मीनार का रहस्य, इतिहास | Information About Qutub Minar2022 - Bharat Darshika

  4. Pingback: History Questions | इतिहास से महत्वपूर्ण प्रश्न | Part -5 : HINDIGK Guru

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Pinterest
Instagram
Telegram
Bharat darshika