एलोन मस्क ( Elon Mask)

एलोन मस्क का जीवनी | Biography of Elon Mask



एलोन मस्क का जीवनी | Biography of Elon Mask | दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनने के पीछे की कहानी | टेस्ला मोटर, स्पेसएक्स क्या है?

एलोन मस्क ( Elon Mask)


यह कहानी एक ऐसे इंसान की है, जिसकी दीवानी पूरी दुनिया है इस धरती पर ना जाने कितने लोग पैदा होते हैं और मृत्यु को प्राप्त कर लेते हैं| हर इंसान के पास जीवन में कुछ बड़ा करने का अवसर होता है| वहीं कुछ लोग बस सोचते रह जाते हैं तो कुछ लोग असंभव को भी संभव कर  जाते हैं |

मानवता का धर्म ही कहता है कि हमें दूसरो का सहयोग हमेशा करना चाहिए | आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने तमाम असफलताओं को पीछे छोड़ कर अनेक संघर्षों के बाद एक ऐसे मुकाम पर पहुंचने में सफलता पाई | वह विश्व कल्याण और मानवता के क्षेत्र में कई कार्य कर रहे हैं जी हां  हम बात कर रहे हैं एलोन मस्क की |

एलोन मस्क ( Elon Mask) प्रारंभिक जीवन, शिक्षा |



एलोन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था | इनके पिता का नाम  एरोल मस्क एवं माता का नाम मेइ मस्क |इनके जन्म के कुछ समय पश्चात इनके माता-पिता का तलाक हो गया | यह ज्यादातर समय अपने पिता के साथ रहते थे उनके पिता पेशे से इंजीनियर थे |मस्क को बचपन में ही कंप्यूटर के प्रति लगाव था कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के प्रति उनका लगाव इस कदर था कि उन्होंने 12 वर्ष की आयु में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग (कोडिंग) सीख ली और एक वीडियो गेम बनाया | मस्क ने यह वीडियो गेम $500 में बेचा था |

वह बचपन से ही शांत और शर्मीले स्वभाव के थे उनको किताब पढ़ने का बड़ा ही शौक था | स्कूल में कुछ ऐसे बच्चे थे जो मस्क को पसंद नहीं करते थे आए दिन बच्चे उनसे लड़ाई झगड़ा मारपीट करते थे | एक दिन ऐसा ही कुछ बच्चों ने मस्क से झगड़ा कर लिया और उनको सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया | वह बेहोश हो गये तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा | इस घटना का प्रभाव उनके जीवन पर आज तक प्रभावित है उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है |

एलोन मस्क के प्रारंभिक शिक्षा दक्षिण अफ्रीका में ही हुआ था 17 वर्ष की आयु में अमेरिका जाना चाहते थे परंतु किसी वजह से नहीं जा सके कुछ समय बाद पिता के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए  इसकी वजह  उनके पिता की  दूसरी शादी थी तत्पश्चात वह  1988 में कनाडा अपनी मां की रिश्तेदारों के पास चले गए |  पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में फिजिक्स से  BA  ग्रेजुएशन किया |व्हार्टन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से इकोनॉमिक्स में  (BE) की डिग्री भी प्राप्त की  |


X. Com एवं PayPal की शुरुआत



सन्1999  मस्क की स्टार्टअप करियर का शुरुआत हुआ था | उन्होंने विश्व का सर्वप्रथम ऑनलाइन बैंकिंग भुगतान वाली कंपनी एक्स काम की शुरुआत की यह लोगों के बीच बहुत ही पॉपुलर हुआ सन् 2000  में इसका नाम बदलकर paypal  कर दिया गया |

PayPal दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन भुगतान कंपनी है | PayPal एक वेबसाइट है जिसकी मदद से पूरी दुनिया में किसी भी व्यक्ति के अकाउंट में कहीं से भी पैसे भेजे जा सकते हैं यह प्रक्रिया बहुत ही आसान और सुविधाजनक है |


SpaceX की स्थापना


एलोन द्वारा इस कंपनी को स्थापित करने के पीछे की कहानी बहुत ही दिलचस्प है एलोन जिज्ञासु प्रतिभा के है | नई चीजें जानने और सीखने के लिए वह हर समय अध्ययन किया करते थे | उन्हें  स्पेस रॉकेट के प्रति  लगाव था वैसा रॉकेट बनाना चाहते थे जो अपना लक्ष्य पूरा करके वापस जमीन पर लौट सकें | यू तो राकेट कोई नई बात नहीं थी राकेट को जब लांच किया जाता है तो ऊपर जाने के बाद वह नष्ट हो जाता है परंतु लांच करने के बाद वापस लौटने वाला रॉकेट ऐसा सोचने वाले मस्क कभी किसी हाईप्रोफाइल कॉलेज में नहीं पढ़े ,ना ही उन्होंने कभी स्पेस इंजीनियर की पढ़ाई  की थी| जब लोगों को यह बात पता चली तो उनका खूब मजाक बनाया गया  |

अपनी इस सोच को साकार करने के लिए वह रूस चले गए वहां जाकर वह पुरानी मिसाइल के खोखे खरीदना चाहते थे मीटिंग कमेटी  मिसाइल को लेकर हुई | उस मीटिंग कमेटी ने मस्क का खूब मजाक बनाया और कहा यह असंभव है, मिसाइल की कीमत अधिक थी तो मुश्किल में हार मानकर अपने सपनों को नहीं छोड़ा बल्कि सोचा इतने पैसे मैं  पूरी मिसाइल ही बना दूंगा और वह  वापस लौट आए | वापस आकर उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान रॉकेट साइंस से रिलेटेड सभी किताबें पढ़ ली इस जुनून के साथ की वो एक दिन खुद का राकेट बनाने में सफल होंगे |

अध्ययन के बाद 2006 में उन्होंने अपना पहला रॉकेट परीक्षण किया | लांच के 37 सेकेंड के अंदर ही राकेट जमीन पर आ गिरा | राकेट नष्ट हो गया और प्रोजेक्ट बुरी तरह से फेल हो गया |वह 4 साल  से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे फिर से वो लग गए हैं यह जानने में की कहां कमी रह गई 1 साल बाद उन्होंने दूसरा प्रोजेक्ट शुरू किया | फिर से मिशन फेल हो गया और लगातार दो हार से पैसों का अधिक नुकसान हुआ है| इन सबके बावजूद उन्होंने फिर से 1 साल बाद कोशिश किया और फिर फेल हो गए | इस तरह से उन्होंने तीन प्रयास की और तीनों पर वह पूरी तरह से  असफल हुए | इतना ही नहीं अधिक पैसों की हानि भी हुई यहां तक कि प्रोजेक्ट पर काम कर रहे सभी काबिल इंजीनियर उनके साथ आगे काम करने से मना कर दिया अब इनके पास बहुत कम पैसे बचे थे| इतनी असफलता के बाद कोई साधारण इंसान चौथी कोशिश करने की नहीं सोचेगा

पर इस इंसान के अंदर इतना जुनून और लगन था कि इसने  चौथी बार रॉकेट परीक्षण करने की  सोची |पर ज्यादा पैसा ना होने कारण यह अच्छे इंजीनियर नहीं रख सकते थे अतः स्वयं ही प्रोजेक्ट हेड बन गए |  कुछ लोगों के साथ एक बार फिर से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने निकल गए | है ना बहुत अजीब सी बात बिना किसी इंजीनियरिंग डिग्री के थोड़े पैसे होने के बाद भी इतना बड़ा रिस्क | कोई आम इंसान तो इतना बड़ा रिस्क कभी नहीं ले सकता  | इस इंसान को  अपने ऊपर इतना भरोसा था कि उन्होंने इसके लिए पूरी मेहनत लगा दी |  उसके बाद जो हुआ उसको देखकर पूरी दुनिया चौंक गए क्योंकि मस्क ने कुछ ऐसा  राकेट बना दिया था जो लक्ष्य पूरा करने के बाद वापस लौट सकता था बहुत ही कम बजट में |

यह राकेट परीक्षा पूरी तरह से सफल रहा इस प्रकार उन्होंने स्पेसएक्स नाम कंपनी की स्थापना की | खुद दुनिया की बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने कई सेटेलाइट  स्पेसएक्स  से भेजा है राकेट की सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद नासा ने यह राकेट खरीद ली | वह यही नहीं रुके 2011 में उन्होंने लैंड करने वाला रॉकेट बनाना चाहते हैं फिर से उनका मजाक बना लोग कहने लगे  हवाई जहाज नहीं है जो लैंड करेगा |  वह इस प्रकार का राकेट बनाने में पूरी तरह सफल रहे जो उड़ान के दौरान लैंड कर फ्यूल डालकर  फिर से यूज किया जा सकता था |  पूरी दुनिया यह कारनामा देखकर आश्चर्यचकित रह गई थी मस्क वास्तव में इस दुनिया के सुपर हीरो है |


Tesla Motors की कहानी


एलोन मस्क इस कंपनी के सीईओ है यह कंपनी इलेक्ट्रिक कार और व्हीकल बनाती है सन 2010 में मस्क ने इसके संस्थापक बने इस कंपनी का उद्देश्य इलेक्ट्रानिक सामानों को बढ़ावा देना यह ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत पर आधारित है यह मुख्यत: विद्युत ऊर्जा और सौर ऊर्जा पर आधारित है देखा जाए तो यह पूरी दुनिया के लिए हितकर है क्योंकि पेट्रोलियम बहुत ही सीमित मात्रा में है और बहुत ही महंगा है |

सन् 2008 में टेस्ला कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार रोडस्टर बनाई | कंपनी के अनुसार इस कार को एक बार चार्ज करने पर यह 294km चल सकती थी एवं 4 सेकंड में96km/h की रफ्तार पकड़ सकती है यह लाइटवेट कार कार्बन बाडी फाइबर की बनी हुई थी | टेस्ला कंपनी जब अपने सबसे बुरे दौर से गुजर गुजर रही थी तो मस्क चाहते थी कि APPLE इस कंपनी को एक्वायर कर ले |पर एप्पल के सीईओ  ने एलोन मस्क से मिलने से भी मना कर दिया |

आज पूरी दुनिया टेस्ला का जादू देख रही है अधिकांश समय वह अपने कंपनी में सो जाते हैं इसके वजह है कि वह समय बर्बाद नहीं  करना चाहते और अपने कर्मचारियों के साथ रहना चाहते हैं | वर्तमान समय में टेस्ला मोटर्स के शेयर की किमत बहुत अधिक है |


भारत  में  Tesla Motors


बहुत जल्द भारत की सड़कों पर टेस्ला गाड़ियां दौड़ते हुए दिखेंगे भारतीय बाजारों को लंबे अरसे से टेस्ला का इंतजार था टेस्ला का भारत में ना आने की सबसे बड़ी वजह import text को बताया जा रहा है दुनिया के अन्य देशों के तुलना में भारत में इंपोर्ट टैक्स सबसे अधिक है जिससे कि इन गाड़ियों की कीमत भारत आते आते बहुत अधिक हो जाएगी |

वैसे तो आप सभी जानते हैं की टेस्ला  की गाड़ियों की कीमत बहुत अधिक है परंतु भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि टेस्ला कार की कीमत भारत में, बहुत अधिक ना होकर भारतीय बाजारों के अनुसार ही होगी जो कि एक अच्छी बात है| भारत आने से पहले टेस्ला कंपनी चाहती है कि उसे आयतकर में छूट मिले | भारत सरकार की तरफ से जिससे कि गाड़ियों की कीमत कम की जा सके | नीति आयोग के अध्यक्ष राजीव कुमार ने संकेत दिया है कि भारत टेस्ला की शर्तों को मान  सकता है |

भारत द्वारा टेस्ला कंपनी से आग्रह किया गया है कि वह  कारों का मैग्नीफैक्चर भारत में ही करें | जिससे कि भारतीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके | कंपनी को आश्वासन दिया गया है कि भारत में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा , भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से उनकी मदद की जाएगी |


एलोन मस्क ( Elon Mask) की अन्य कार्य


इसके अलावा वह न्यू रिलिक कंपनी ,द बोरिंग कंपनी के संस्थापक भी है | न्यूरालिंक की स्थापना 2016 में हुआ था | यह कंपनी तंत्रिका विज्ञान जैव रसायन ,रोबोटिरोबोटिक्स क्षेत्र में काम करती है |  कंपनी का लक्ष्य “कृत्रिम बुद्धि के साथ जीवन” प्राप्त करने की है |

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर तेजी से बढ़ रही इस दुनिया में यदि यह कंपनी अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही तो भविष्य में बहुत कुछ बदल जाएगा जिसका  कल्पना करना भी कठिन है |
द बोरिंग कंपनी स्थापना 2016 में की गई यह बुनियादी ढांचा और सुरंग निर्माण सेवा कंपनी है |


एलोन मस्क का वैवाहिक जीवन


एलोन मस्क का वैवाहिक जीवन इतना अच्छा नहीं रहा उन्होंने तीन शादियां की और तीनों असफल रही और उनका तलाक हो गया | एलोन मस्क ने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए खुद की स्कूल  बनवाया ,इस स्कूल में 14 बच्चे हैं जिसमें एलोन मस्क के 7 बच्चे  और स्पेस ex-employees के बच्चे पढ़ते हैं |


वर्तमान में एलोन मस्क ( Elon Mask)


वर्तमान समय में वह दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं उनकी कुल संपत्ति $185 बिलियन है,  लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी रहे Amazon के फाउंडर Jeff Bezos की बादशाहत अब खत्म हो गई है वर्तमान में एलोन मस्क दुनिया की सबसे अधिक संपत्ति वाले इंसान हैं | मस्क के अनुसार पैसा उनके लिए मायने नहीं रखता है

मस्क कहते हैं कि पैसा केवल एक्सचेंज है जो आपको अपना निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होता है |
एलोन मस्क 2050 तक मंगल पर मानव जीवन संभव करने का लक्ष्य रखा है| इस विषय पर मस्क के विचार है कि यदि कभी भविष्य में पृथ्वी पर मानव जीवन संकट में आ जाए या कभी पृथ्वी का अंत हो जाए तो एक नई प्लेनेट पर जीवन संभव हो सके |

ट्विटर पर एलोन मस्क के 670 करोड followers है |


एलोन मस्क को लोग रियल लाइफ टोनी स्टार्क बोलते हैं |


FAQs


Q1. एलोन मस्क का जन्म कब हुआ?

A. 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका में|

Q2. एलोन मस्क की उम्र क्या हैं?

A.   50 वर्ष |

Q3. इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ कौन है?

A. एलोन मस्क |

Q4. टेस्ला कार कंपनी का मालिक कौन है?
A. एलोन मस्क |

Q5. टेस्ला कार की कीमत कितनी है?
A. 70- 90 लाख |

Q6.  एलोन मस्क के कितने बच्चे हैं?

A. 7

Q7. एलोन मस्क की कुल संपत्ति कितनी है?
A. 27,620 crores USD |

Q8. बोरिंग कंपनी का मुख्यालय कहा है?
A.  ऑस्टिन, टेक्सास  |

Q9. न्यूरालिंक कंपनी का मुख्यालय कहा है?

A.   सैन फ्रांसिस्को |

Q10. विश्व का सबसे अमीर ब्यक्ति कौन है?
A.    एलोन मस्क | 

read more

दीपावली पर निबन्ध | Essay on Diwali

विंध्याचल मंदिर की संपूर्ण जानकारी, इतिहास | Vindhyachal mandir|

Pinterest
Instagram
Telegram
Bharat darshika