नैंसी पेलोसी

Nancy Pelosi Taiwan Visit| नैंसी पेलोसी| बायोग्राफी | जीवनी |2022

nancy pelosi news, nancy pelosi biography in hindi, Facts about nancy pelosi, nancy pelosi biography-age,career,congress, nancy pelosi husband, family, networth नैन्सी पेलोसी ताइवान | नैंसी पेलोसी जीवन परिचय |

कौन है नैंसी पेलोसी

नैंसी पेलोसी एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ है | स् न 2019 से अमेरिका में प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं | ठीक वैसे ही जैसे हमारे देश में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश बिरला जी हैं 1987 में कैलिफोर्निया से अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया |

नैंसी पेलोसी प्रारंभिक जीवन

नैन्सी पैलोसी का जन्म 26 मार्च 1940  को  बाल्टी मोर में हुआ था | इनके पिता का नाम थॉमस डी’एलेसेंड्रो जूनियर था माता का नाम “नैन्सी” डी’एलेसेंड्रो था  | सात भाई बहनों में पैलोसी सबसे छोटी है |

इनका परिवार मुख्य रूप से इटालियन था जो कि 1912 में अमेरिका आ गया था | नैंसीपैलोसी  के माता पिता दोनों ही राजनीति में सक्रिय थी |

नैंसी पेलोसी शिक्षा

प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद पेलोसी  ने 1958 में बाल्टी मोर के एक ऑल वर्ल्ड कैथोलिक हाई स्कूल पूरा किया उसके बाद उन्होंने 1962 में राजनीतिक विज्ञान एवं कला स्नातक वाशिंगटन डीसी के ट्रिनिटी कॉलेज से किया |

नैंसी पेलोसी राजनीतिक जीवन

पेलोसी बहुत कम उम्र से ही राजनीति से जुड़ी हुई थी|  अनेक राजनीतिक कार्यक्रमों में उन्होंने अपने पिता की मदद की जॉन एफ कैनेडी ने जब राष्ट्रपति पद का शपथ लिया था उस समय पेलोसी ने उद्घाटन भाषण में भाग लिया था राजनीति के प्रति उनका लगाव बहुत ही गहरा था |
सर्वप्रथम 1976 से 1996 तक  कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के सदस्य के रूप में चुने गई| सन 2006 में जब डेमोक्रेटिक पार्टी ने 30 सीटों पर कब्जा किया तो उन्होंने सदन का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया |

नैंसी पेलोसी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य

राजनीतिक पद पर रहते हुए उन्होंने बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किए | वह अमेरिका के दिग्गज नेताओं में से एक हैं चीन जो कि दुनिया पर अपना आधिपत्य जमाने की कोशिश कर रहा है उसको रोकने हेतु चीन के अतिक्रमण के खिलाफ बहुत से कार्य किए है |

आज से लगभग 32 साल पहले चीन के अंदर पिनियांग स्कैवर नाम की जगह है जहां पर हजारों छात्र इकट्ठा हुए थे चीनी सरकार का विरोध करने के लिए किंतु चीनी सरकार ने वहां पर टैन्क्स चलवा दिए थे इस घटना में बहुत सारे लोगों की मृत्यु हो गई | चीनी सरकार इस पर बहुत सफाई देती है तथा इस घटना को हमेशा छिपाने की कोशिश करती है | जिस प्रकार से हमारे देश में कोई विदेशी डेलिगेशन आती है| तो वह महात्मा गांधी बापू की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करती हैं|

परंतु चाइना में यदि कोई चाहे कि वह पिनियांग स्कैवर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहता है तो वहां की सरकार इसकी अनुमति नहीं देती है क्योंकि विरोध प्रदर्शन करने वाले बच्चे जिनके ऊपर चीनी सरकार ने टैंकर चलवा दिए थे| वह वर्तमान में चीन में शासन कर रही कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ ही था |

आज से 28 साल पहले नैंसी पेलोसी दो अन्य सांसद , तीन सफेद फूल एवं कैमरामैन के साथ पिनियांग स्कैवर पहुंच गई उन छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए जो मारे गए थे| हालांकि यह पेलोसी का कोई ऑफिशियल विजिट नहीं था | यह मामला विश्व स्तर पर बहुत ही सुर्खियों में रहा क्योंकि उन्होंने चीन में जाकर चीन के खिलाफ काम किया था |

नैंसी पेलोसी की संपत्ति

पेलोसी  की औसत कुल संपत्ति 120 मिलियन डालर है वह कांग्रेस के 25 सबसे धनी सांसदों में से 13 में स्थान पर है |

नैंसी पेलोसी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

1.डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य  पेलोसी  एकमात्र अमेरिकी महिला है जिन्होंने यूयस हाउस के स्पीकर के रूप में कार्य किया है |

2.पेलोसी 60 से अधिक वर्षों तक गैर-लगातार शर्तों के लिए सदन के अध्यक्ष के पद पर फिर से चुने जाने वाली पहली व्यक्ति हैं |

3.फोब्र्स द्वारा जारी दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में पेलोसी कई बार शामिल हो चुकी हैं |

नैंसी पेलोसी विवाद  | Nancy Pelosi breaking news

वर्तमान में अमेरिकी सरकार द्वारा घोषित किया गया कि नैंसी पेलोसी ताइवान देश की यात्रा करेंगी | जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि चीन और ताइवान के बीच विवाद बहुत लंबे समय से हैं| चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और वह नहीं चाहता नैंसी पेलोसी ताइवान की यात्रा करें | 

इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति एवं शी जिनपिंग के बीच डेढ़ घंटो तक की लंबी बातचीत भी हुई, किंतु उसका कोई नतीजा नहीं हुआ एवं चीन ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि यदि चीन  आग से खेलेगा तो अपने हाथ जला लेगा | वहीं चीनी मीडिया हाउस से  यह बात सामने आए  कि यदि नैंसी पेलोसी ताइवान की यात्रा करती हैं| तो उनके विमान को हवा में ही मार गिराया जाएगा जिसमें पेलोसी  की मृत्यु तक हो जाएगी जो कि एक तरह से धमकी ही था |

नैंसी पेलोसी ताइवान

अमेरिका ने यह तैयारी की थी कि  पेलोसी के विमान के साथ अमेरिका के फाइटर जेट भी ताइवान जाएंगे परंतु यह नियम है कि कोई भी देश  साधारण विमान को दूसरे देश के ऊपर से ले जा सकता है किंतु युद्ध वाह विमान नहीं ले जा सकता है | फाइटर जेट ले जाने का मतलब युद्ध के लिए उकसाना होता है |  इस पर चीन ने कहा की चूंकि अमेरिका भी वन चाइना पॉलिसी अर्थात चीन और ताइवान को एक ही मानता है|  इसलिए यदि अमेरिका के फाइटर जेट ताइवान आते हैं तो चीन  उसे अपने ऊपर आक्रमण समझेगा और उसे मार गीरायेगा |

इस प्रकार की न्यूज़ मीडिया हाउसेस से सामने आई और देखते ही देखते यह समाचार आग की तरह विश्व स्तर पर फैल गया |  सभी लोग यह देख रहे थे कि अब अमेरिका क्या करता है ? दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका ने इससे अपने ऊपर दाग माना |
वही  नैंसी पेलोसी कि आफिस द्वारा यह जानकारी दिया गया कि नैंसी पेलोसी इंडो पेसिफिक यात्रा पर जा रही है इसमें कहीं भी ताइवान का जिक्र नहीं किया गया था | ऐसा बयान आते  सभी को यह लगा कि अमेरिका चीन के आगे घुटने टेक दिया है| अमेरिका पेलोसी को ताइवान नहीं भेजेगा |

नैंसी पेलोसी सबको चौक आते हुए 2 अगस्त की रात ताइवान में लैंड कर जाती है  | ताइवान में उनका भव्य स्वागत होता है | ताइवान के पास के क्षेत्रों में अमेरिका के लड़ाकू जहाज अलर्ट मोड पर हैं वही ताइवान सरकार ने अपनी तरफ से भी सुरक्षा के भरपूर इंतजाम किए हुए हैं |

क्या अमेरिका और चाइना में युद्ध हो सकता है?

पूरी दुनिया इस समय ताइवान पर निगाहें गड़ाए हुए हैं और यह देख रही है कि चीन का अगला कदम क्या होता है ? हालांकि अभी तक चीन की तरफ से ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया है | नैंसी पेलोसी की सिक्योरिटी को लेकर अमेरिका ने भरपूर इंतजाम किए हुए हैं वही ताइवान के नजदीक अमेरिका के लड़ाकू विमान अलर्ट मोड पर हैं|

वहीं चीन द्वारा सायरन भी बजाए गए थे जोकि युद्ध के समय या फिर किसी अकस्मात खतरे को देखते हुए बजाए जाते हैं | इस घटना को देखते हुए विश्व के शेयर बाजार नीचे चले गए हैं , अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि कुछ भी हो सकता है |

FAQs

Q1. नैंसी पेलोसी कौन है?
A. नैंसी पेलोसी अमेरिकी स्पीकर है |

Q2नैंसी पड़ोसी के पति का नाम ?
A. पॉल पेलोसि |

Q3. नैंसी पेलोसी की कुल संपत्ति कितनी है?
A.   120 मिलियन डॉलर |

Q4.नैंसी पेलोसी की आयु क्या है?
A.   81 वर्ष |

Q5. नैंसी पेलोसी टि्वटर?A.https://mobile.twitter.com/teampelosi?lang=en

Read More

एलोन मस्क का जीवनी | Biography of Elon Mask

Bipin Rawat biography | सीडीएस बिपिन रावत जीवन परिचय

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Pinterest
Instagram
Telegram
Bharat darshika