जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बायोग्राफी | Jagdeep dhankhar Wiki News 2022

[जगदीप धनखड़ का इतिहास, जगदीप धनखड़ की जीवनी, जगदीप धनखड़ cast, धनखड़ गोत्र, घर, परिवार, जाति ,जगदीप धनखड़ की ताजा खबरें,jagdeep dhankhar biodata, jagdeep dhankhar bio graphy, jagdeep dhankhar news, jagdeep dhankhar wife, jagdeep dhankharbiography in hindi ,About jagdeep dhankhar in hindi, jagdeep dhankhar net worth]

 General knowledge (सामान्य ज्ञान )की अधिक से अधिक जानकारी के लिए एवं अच्छे प्रश्नों के लिए वेबसाइट hindigk guru पर विजिट करें |

कौन है जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ भारतीय राजनीति के एक कुशल नेता एवं देश के 14 में उपराष्ट्रपति है उपराष्ट्रपति चुनाव से पूर्व वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं |

जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय

जगदीप धनखड़ प्रारंभिक शिक्षा

धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले किठाना गांव में हुआ था | इनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री गोकुल चंद एवं माता केसरी देवी है |
धनखड़ के परिवार में दो भाई और एक बहन है | इनके भाई का नाम कुलदीप धनकड़ राजदीप धनखड़ एवं बहन का नाम इंदिरा धनखड़ है |धनखड़ राजस्थान के जाट परिवार से संबंध रखते हैं |

जगदीप धनखड़ की शिक्षा

धनखड़ पढ़ाई में बचपन से ही बहुत होशियार थे | बचपन से ही इनकी रूचि वकील की तरफ थी |
इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव नहीं हुआ उसके बाद इन्होंने चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल से अपने स्कूली शिक्षा पूरा किया | 

इसके बाद राजस्थान का प्रतिष्ठित महाराजा कॉलेज जयपुर से बीएससी फिजिक्स की डिग्री ली | सन 1978 में जयपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी में एडमिशन लिया |

खेलों में रुचि – बचपन में जगदीप को खेलों में  अधिक लगाव था | वह फटे पुराने कपड़ों से गेंद बनाते थे और अपने साथी दोस्तों के साथ मिलकर गेंदमार खेल खेला करते थे |

जगदीप धनखड़ का परिवार

जगदीप की शादी 1 फरवरी 1979 को हुआ था | जगदीप और उनके भाई का विवाह एक ही साथ हुआ था | इनकी पत्नी का नाम सुदेश धंखर है| धनखड़ के दो बच्चे – उनके बेटे का नाम दीपक और बेटी का नाम कामना है |

दीपक जब 14 वर्ष का था सन 1994 में तब ब्रेन हेमरेज से उसकी मृत्यु हो गई है| बेटे की मृत्यु के बाद धनखड़ को इसका गहरा सदमा लगा धीरे- धीरेअपने गम से बाहर निकले | इनकी बेटी कामना का शादी कार्तिकेय वाजपेयी के साथ हुआ है |

जगदीप धनखड़  पेशा

धनखड़ वकालत की डिग्री मिलने के बाद उन्होंने वकालत करना शुरू कर दिया | सन 1990 में राजस्थान हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट बने |
इन्होंने पूरे भारत के कई अदालतों में वकालत किया यह सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत कर चुके हैं यह देश के प्रतिष्ठित एडवोकेट में से एक थे |

जगदीप धनखड़ राजनीतिक परिचय

धनखड़ को राजनीति में कोई विशेष लगाव नहीं था |उनके कुछ मित्र पॉलीटिशियन है उनके सुझाव पर सर्वप्रथम सन 1989 में झुंझुनू जिले से भारतीय जनता दल की तरफ से चुनाव लड़ा इस चुनाव में वह भारी मतों के साथ विजई रहे |
1990 में वह केंद्रीय मंत्री बने उसके बाद इन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया | कुछ समय तक यह कांग्रेस पार्टी में रहे कांग्रेस पार्टी की तरफ से इन्होंने चुनाव लड़ा और चुनाव में वह हार गए |

इसके बाद 2003 में वह कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं  अजमेर के किशनगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने | फिर 2019 में पश्चिम बंगाल के गवर्नर बने |

जगदीप धनखड़ पिछले कार्यकाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

30 जुलाई 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई |
यह देश के सबसे चर्चित राज्यपाल में से एक थे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनका विवाद लंबे समय तक रहा| इन दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा था कि ममता बनर्जी ने कई बार इन को पद से हटाने की मांग की थी |
उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन होने के कारण इन्होंने बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया |

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

भारत के उपराष्ट्रपति अर्थात देश का दूसरा सवोर्परि व्यक्ति जगदीप धनखड़ अब यह गौरव प्राप्त होगा |
6 अगस्त को जगदीप धनखड़ एवं मार्गरेट अल्वा के बीच  चुनाव हुआ | इस चुनाव में धनखड़ के जीतने पूरी संभावना है | आंकड़े के अनुसार देखा जाए तो  धनखड़ की जीत सुनिश्चित है|

राजनीति में उनकी कुशलता ,वफादारी योग्यता एवं इनके कार्यों को देखते हुए बीजेपी ने ही अपने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए चुना | शपथ ग्रहण के बाद धनखड़ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की जगह लेंगे |

कौन हैमार्गरेट अल्वा

मार्गरेट अल्वा विपक्ष से कांग्रेसी नेता है राजस्थान के राज्यपाल के रूप में काम कर चुकी हैं |

जगदीप धनखड़ द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य

अभी तक के अपने राजनीतिक जीवन में धनखड़ ने बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किए |इन्होने राजस्थान में जाटों के आरक्षण के लिए  अथक प्रयास किये | राजस्थान में जाटों को ओबीसी में शामिल कराने के लिए बहुत से आंदोलन किए |

जगदीप धनखड़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  1. देश में पहली बार ऐसा होगा जब लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला एवं राज्यसभा चेयरमैन सभापति जगदीप धनखड़ दोनों ही राजस्थान जिले से है  इतना ही नहीं दोनों राजस्थान के झुंझुनू जिले से पूर्व सांसद भी रह चुके हैं |
  2. जगदीप धनखड़ सबसे कम उम्र के राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं |


जगदीप धनखड़ का गांव से गहरा लगाव

जगदीप धनखड़ को अपने गांव पर गहरा लगाव है वह अक्सर यहां आते रहते हैं वह जब भी गाँव  आते हैं तो वह अपने  प्राथमिक स्कूल जाना नहीं भूलते |  वही वह बच्चों को उपहार स्वरूप स्वेटर और किताबें भी ले जाते हैं |
गांव वासी धनखड़ के सफलता से अत्यंत प्रसन्न है| धनखड़ की विजय के लिए मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई है यहां जीत के बाद जश्न का भव्य आयोजन किया जाएगा |

FAQs

Q1. जगदीप धनखड़ किस राज्य के हैं?

A. राजस्थान राज्य के हैं |

Q2. जगदीप धनखर का जन्म कहां हुआ ?
A. का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले किठाना गांव में हुआ था |
Q3. जगदीप धनखड़ की बेटी कौन है?
A.जगदीप धनखड़ की बेटी का नाम कामना धनखड़ है |


Q4. जगदीप धनखड़ टि्वटर अकाउंट क्या है?
A.

Q5. जगदीप धनखड़ किस जाति के हैं?
A. ये हिंदू धर्म में राजस्थानी जाट है|

Q6. जगदीप धनखड़ की पत्नी का नाम क्या है?
A.जगदीप धनखड़ की पत्नी का नाम सुदेश धंखर है|

Q7. जगदीप धनखड़ की आयु कितनी है?
A. इनकी वर्तमान आयु 71 वर्ष है |

Q8. जगदीप धनखड़ की कुल संपत्ति कितनी है?

A. इनकी कुल संपत्ति लगभग 1.5 मिलियन डॉलर है |

Read More

एलोन मस्क का जीवनी | Biography of Elon Mask

Bipin Rawat biography | सीडीएस बिपिन रावत जीवन परिचय

Nancy Pelosi Taiwan Visit| नैंसी पेलोसी| बायोग्राफी | जीवनी |2022






 

1 thought on “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बायोग्राफी | Jagdeep dhankhar Wiki News 2022”

  1. Pingback: मनीष सिसोदिया जीवन परिचय | Deputy Cm Manish Sisodia Biography 2022 - Bharat Darshika

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Pinterest
Instagram
Telegram
Bharat darshika