जनसंख्या विस्फोट 

जनसंख्या विस्फोट  पर निबंध | Population Explosion Essay in Hindi 2022

रूपरेखा

आज का लेख “जनसंख्या विस्फोट पर निबंध | Population Explosion Essay in Hindi”  इस निबंध को विस्तृत रूप से लिखा गया है यह निबंध विशेषत: UPSC, SSC, TET, CTET, BED आदि परीक्षाओं को को ध्यान में रखकर लिखा गया है | General knowledge (सामान्य ज्ञान )की अधिक से अधिक जानकारी के लिए एवं अच्छे प्रश्नों के लिए वेबसाइट hindigk guru पर विजिट करें |

जनसंख्या विस्फोट प्रस्तावना

अपने अधिकांश समस्या का जड़ खुद मानव जाति है | आज पृथ्वी की कुल आबादी 7.78 बिलियन  है| यह सोच कर भी कितना अच्छा होता है कि इसमें मानव जाति इस पृथ्वी पर निवास करती है| सबसे अधिक जनसंख्या चीन की है वही दूसरे नंबर पर भारत है| किसी देश का विकास समृद्धि उसकी जनता पर निर्भर करती है , यदि किसी देश के नागरिक शिक्षित, बुद्धिमान ,कर्मठ होंगे तो वह देश अत्यधिक समृद्ध होगा |

सन 1760 में  निजी औद्योगिक क्रांति शुरू हुई तो समस्त विश्व में एक नई क्रांति आई | विश्व के सभी देशों में विकास समृद्धि का होड़ मच गया इसका परिणाम यह हुआ कि सभी देशों में शिक्षा , स्वास्थ्य ,विज्ञान ,अंतरिक्ष, अनुसंधान ,शोध ,तकनीकी क्षेत्र में बहुत काम किए हैं जिसका सीधा असर जनसंख्या वृद्धि पर पड़ा |

  जनसंख्या वृद्धि के मामले में भारत सबसे आगे है आने वाले कुछ समय में हम चीन को पीछे करके विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश बन जाएंगे |
जब किसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होती तो उसे जनसंख्या वृद्धि या जनसंख्या विस्फोट कहते हैं |

जनसंख्या विस्फोट के कारण

अशिक्षा

हमारे देश भारत में जनसंख्या वृद्धि का सबसे बड़ा कारण अशिक्षा है| हमारे देश की साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है| हमारे देश की अधिकांश आबादी गांवों में रहती है जहां शहरों की अपेक्षा अधिक अज्ञानता एवं अंधविश्वास है |वही स्कूल कालेजों की समुचित व्यवस्था भी नहीं है |

वहीं कुछ संकुचित सोच के लोग भी हमारे समाज में है जो अपनी बेटियों को पढ़ाना नहीं चाहती , वही दूसरे कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके अनुसार घर में पुत्र का होना जरूरी है | अधिकांश भारतीय लोग बेटी के अपेक्षा बेटों को प्राथमिकता देते हैं पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखते हैं बेटे और बेटियां दोनों एक समान है| और दोनों को पढ़ना जरूरी है जनसंख्या वृद्धि का यह एक प्रमुख कारण है |

मृत्यु दर में कमी

स्वास्थ्य सेवानिवृत्ति वह मेडिकल क्षेत्र में नए अनुसंधान स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता से मृत्यु  दर में कमी हुई है पहले के समय में जिन बीमारियों का इलाज नहीं हो पाता था आज के समय में बहुत आसानी से जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है |  देखा जाए तो यह अच्छी बात है परंतु दूसरे शब्दों में कहें तो मृत्यु दर में कमी होना मतलब जन्म दर में वृद्धि |

सरकारी पहल

दुनिया के कई देशों में एसे नियम है कि  प्रत्येक माता-पिता एक या दो बच्चे से पैदा कर सकते  हैं  किंतु हमारे देश भारत में ऐसी कोई योजना नहीं है जो जनसंख्या वृद्धि का एक कारण है यहां लोग अपनी इच्छा के अनुसार जितना चाहे उतना बच्चे पैदा कर सकते हैं |

जनसंख्या विस्फोट के दुष्प्रभाव

बेरोजगारी

बढ़ती जनसंख्या का एक प्रमुख दुष्प्रभाव बेरोजगारी है | जनसंख्या अधिक होने के कारण लोगों को रोजगार देना लगभग असंभव होता जा रहा है | जिससे कि लोग गरीबी की ओर बढ़ते जा रहे हैं | बात करें अपने देश की तो वर्तमान समय में यहां बेरोजगारी चरम सीमा पर है | 

वहीं अधिकांश युवा वर्ग सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में लगी हुई है यह बताने की जरूरत नहीं है हमारे देश में सरकारी नौकरी की क्या वैल्यू है इस फील्ड में इतना प्रतिस्पर्धा है कि केवल कुछ लोगों को सरकारी नौकरी मिल पाती है|

गरीबी

बढ़ती जनसंख्या का यह भी एक बड़ा दुष्प्रभाव है|  अधिक जनसंख्या के कारण सभी लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा जिससे लोग अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं | जिसका मानव जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पढ़ रहा है भारत सरकार द्वारा गरीबी को मिटाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं किंतु यह पर्याप्त नहीं है|

परिवारिक झगड़ा

इसका मुख्य वजह जनसंख्या वृद्धि है जब एक घर में बहुत सारे लोग रहेंगे तो उनकी बीच पैसों ,सामान खरीदारी, कार्यों को लेकर खूब झगड़े होते हैं भारत में अधिकांश लोगों का यही हाल है इसका मुख्य बेरोजगारी एवं पैसों की कमी है |

प्रदूषण

जनसंख्या वृद्धि का एक हानिकारक दुष्प्रभाव  हमारे वातावरण पर भी पड़ता है | बढ़ती जनसंख्या के कारण शहरीकरण बढ़ रहा है जिसके कारण लोग वनों को नष्ट कर रहे हैं | वह मानवीय जरूरतों को पूरा करने एवं व्यक्तिगत लाभ प्राप्त  करने के लिए लोग संसाधनों का दोहन किए जा रहे हैं | मनुष्य अपने क्रियाकलापों से  वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण किये जा रहा है | जिसका सीधा असर मानव जीवन पर हो रहा है |

भुखमरी

भारत जैसे विकासशील देशों की एक आम समस्या है आज भी हमारे देश में अनेक ऐसे लोग हैं जो भुखमरी की समस्या से जूझ रहे|  हमारे देश में जो अमीर है वह बहुत ही ज्यादा अमीर है और जो  गरीब है वह दिन प्रतिदिन गरीब होता जा रहा है | कोई खा – खाकर कर  मर रहा है तो कोई बिना खाए मर रहा है| सड़क पर भीख मांगते हुए बच्चे फुटपाथ पर रह रहे बुजुर्ग लोगों इसके प्रमाण हैं |  कृषि प्रधान देश भारत में आज भी लोग भूखे पेट सोने को मजबूर हैं |

महामारी

वर्तमान समय की बात करें तो पूरा विश्व  कोरोना जैसी महामारी से गुजर रहा है | भारत जैसे देश में इस दौरान क्या हाल हुआ यह किसी से छुपा नहीं है | वही हमारे देश की स्वास्थ्य सेवा भी बहुत अच्छी नहीं है | ऐसे में किसी भी महामारी के समय अधिकांश जनसंख्या की वजह से अच्छे मेडिकल सुविधा नहीं मिल पाती है एवं अधिकांश लोगों की मृत्यु हो जाती है |

ऐसे ही मौत के खतरनाक मंजर कोरोना के दौरान भारत में देखने को मिला जब हमारे देश में आक्सीजन सिलेंडरों की कमी हो गई थी|  कोरोना रोगियों का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था मौत का चारों ओर तांडव था | लोगों के विश्वास एवं सरकार की  अथक प्रयासो से धीरे-धीरे हमारे देश  ने कोरोनावायरस पर विजय प्राप्त कर ली |  परंतु इस महामारी के द्वारा बहुत सारे लोगों ने अपना रोजगार खो दिया जिससे कि उनको अपने दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में बहुत कठिनाई हुई | किसी महामारी का देश और वहां के लोगों पर कितना गहरा प्रभाव पड़ सकता है| यह तो हम सब ने कोरोना के दौरान देख ही लिया |

जनसंख्या विस्फोट से बचाव के उपाय

1.शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए और सुनिश्चित किया जाए सभी लोग शिक्षा ग्रहण करें भारत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं |
2.स्त्रियों को विशेष रूप से शिक्षित किया जाए |
3.परिवार नियोजन के महत्व को बताया जाए | 4.सरकार द्वारा अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किए जाए |
5.सभी को अच्छे स्वास्थ्य सुविधा दिया जाए |
6.विज्ञापन तथा  जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए |

FAQs

Q1. भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?
A. भारत की कुल जनसंख्या 1.38 बिलियन है |

Q2. भारत में साक्षरता दर कितनी है?
A. भारत में पुरुष जनसंख्या की साक्षरता दर 89.53 प्रतिशत है, जबकि महिला साक्षरता 75.93 प्रतिशत है | भारत की कुल साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है |

Q3. भारत का सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य कौन सा है?
A. केरल 94% |

Q4. भारत में किस राज्य की साक्षरता सबसे कम है?
A. बिहार 61% |

Q5. भारत में वर्तमान में बेरोजगारी दर कितनी है?
A. अप्रैल-जून 2021  14.3 फीसदी |

Q6. भुखमरी इंडेक्स में भारत का कौन सा स्थान है?
A. 102 वा |

Read More


 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Pinterest
Instagram
Telegram
Bharat darshika